Home Uncategorized मंत्री लखन लाल देवांगन से मिले फेडरेशन के पदाधिकारी, दी पंच दिवसीय...

मंत्री लखन लाल देवांगन से मिले फेडरेशन के पदाधिकारी, दी पंच दिवसीय दीप पर्व की शुभकामनाएं, सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई मुलाकात, कर्मचारी हितों और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

0
4

 

 

छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय विधायक श्री लखन लाल देवांगन जी के निज निवास पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरबा के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर पंच दिवसीय दीप पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

फेडरेशन के संयोजक *डॉ. तरुण सिंह राठौर* व उप संयोजक *विपिन यादव* के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने मंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

 

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

 

*डॉ. तरुण सिंह राठौर* ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। ऐसे पर्व हमें मिल-जुलकर समाज एवं प्रदेश की उन्नति के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

 

*उप संयोजक विपिन यादव* ने कहा कि दीपावली केवल खुशियाँ बाँटने का अवसर नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और संगठनात्मक मजबूती को और अधिक सुदृढ़ करने का माध्यम है। आइए, हम सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुटता, सहयोग और समर्पण के साथ कर्मचारी हितों एवं संगठन की मजबूती के लिए निरंतर आगे बढ़ें।

 

मंत्री *श्री लखन लाल देवांगन जी* ने भी सभी पदाधिकारियों को दीप पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

 

इस अवसर पर संयोजक डॉ. तरुण सिंह राठौर, उप संयोजक विपिन यादव, के.आर. डहरिया, ओमप्रकाश बघेल, मानसिंह राठिया, जय कुमार राठौर, विनय शुक्ला, डॉ. अजय प्रताप सिंह, कीर्ति लहरे, चंद्र शेखर नागर्ची, पन्नालाल पटेल, हवेल सिंह अघरिया, राजेश तिवारी, पीयूष निर्मलकर, नरेंद्र श्रीवास, गुलाब दास महंत एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

*॥ दीप पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं ॥*

*सद्भाव, समरसता और सहयोग से समृद्ध समाज का निर्माण हो।*

 

*- विपिन यादव, उप संयोजक*

*छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला कोरबा*

error: Content is protected !!