Home KORBA दुर्ग सेंट्रल जेल में तड़के प्रशासन की अचानक दबिश! कलेक्टर-एसएसपी समेत आला...

दुर्ग सेंट्रल जेल में तड़के प्रशासन की अचानक दबिश! कलेक्टर-एसएसपी समेत आला अफसर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे, बैरकों में सघन तलाशी,जेल परिसर में मचा हड़कंप, जांच-पड़ताल और सर्च ऑपरेशन जारी

0
5

Acn18. Com दुर्ग.दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दुर्ग सेंट्रल जेल में तड़के प्रशासन ने अचानक औचक जांच शुरू कर दी। कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसएसपी विजय अग्रवाल और एसडीएम समेत जिले के कई आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ जेल पहुंचे। अधिकारियों के अचानक पहुंचते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की टीम ने सेंट्रल जेल की बैरकों में सघन तलाशी शुरू की है। जेल परिसर के अलग-अलग हिस्सों की बारीकी से जांच की जा रही है।

इस औचक जांच के दौरान जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा जा रहा है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तलाशी अभियान जारी है।

हालांकि जांच के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ या कार्रवाई में क्या सामने आया, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल प्रशासन की टीम पूरे जेल परिसर में सर्च ऑपरेशन चला रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!