Home KORBA छात्रा का अपहरण कर किया गया दुश्कर्म,आरोपी रायपुर से गिरफ्तार,भेजा गया जेल

छात्रा का अपहरण कर किया गया दुश्कर्म,आरोपी रायपुर से गिरफ्तार,भेजा गया जेल

0
162

Acn18.com/कोरबा की मानिकपुर पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जिसने कक्षा 12वीं की एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुश्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी का नाम घनश्याम केंवट है,जो जांजगीर जिले के ग्राम मुलमुला का निवासी है। बताया जा रहा है,कि छात्रा के लापता हो जाने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरु की और आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है,कि आरोपी वाहन चालक है,और जिस स्कूल में छात्रा पढ़ती है उस स्कूल में वह सामान छोड़ने आया करता था,इसी दौरान छात्रा के साथ उसकी जान पहचान हुई। आरोपी छात्रा को अपने साथ भगाकर रायपुर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने बताया,कि आरोपी और छात्रा को रायपुर से बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!