Home छत्तीसगढ़ आईपीएल में प्रदेश के बेटे की धूम:शशांक सिंह बोले- 3 साल डग...

आईपीएल में प्रदेश के बेटे की धूम:शशांक सिंह बोले- 3 साल डग आउट में, अनसोल्ड भी रहा; हौसला नहीं छोड़ा

0
111

आईपीएल 2024 के एक मैच में गुजरात के खिलाफ 29 गेंदों पर नाबाद 61 रन और केकेआर के खिलाफ 28 गेंदों पर 68 रन बनाकर पंजाब किंग्स के स्टार फिनिशर बने छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी टीम का गुरुवार को मैच भी है।

पंजाब पाइंट्स टेबल पर नीचे है, प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म दिख रही है?
अभी भी 5% चांस है। हम आने वाले मैच में अच्छी जीत हासिल करेंगे तो शीर्ष 4 टीमों में पहुंच सकते हैं। उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए।

आप कह रहे हैं कि हौसला नहीं छोड़ते, उम्मीद के सहारे ही आईपीएल में हूं, इस बारे में विस्तार से बताएं?
आईपीएल में 2017 में मुझे दिल्ली ने टीम में शामिल किया, लेकिन प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा। फिर 2 साल तक राजस्थान रॉयल्स ने लिया, वहां भी खेलने का मौका नहीं मिला। 2022 में किसी आईपीएल टीम ने मुझे नहीं लिया। उस समय मुझे लगा कि यंग टैलेंट तेजी से आ रहा है, मेरा करियर खत्म हो जाएगा। फ्रस्टेशन आया, लेकिन मैंने खुद को समझाया कि मेरा समय जरूर आएगा। मैंने प्रैक्टिस जारी रखी। 2023 में हैदराबाद ने मुझे लिया। वहां गुजरात के खिलाफ एक मैच में लॉकी फर्गुसन को लगातार तीन छक्के मारे। इससे विश्वास बढ़ा। अब ये सीजन अच्छा जा रहा है।

करियर में छत्तीसगढ़ का क्या योगदान है?
ये मेरी जन्मभूमि है। जब मैं देश में कहीं भी खेल रहा होता हूं और लोग मुझे पहचान कर छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहते हैं, तो मैं गर्व से भर जाता हूं। जन्म भिलाई में हुआ फिर पापा के ट्रांसफर के कारण कई शहरों में रहना पड़ा। क्रिकेट मैं बचपन से खेलता था, लेकिन मुंबई में रहते हुए इसकी पूरी ट्रेनिंग ली और लिस्टेड मैच खेलने लगा, लेकिन महाराष्ट्र में क्रिकेट का इतना टैलेंट था कि विजय हजारे, मुश्ताक अली खेलने और लगातार परफॉर्म करने के बाद भी मुझे रणजी, स्टेट का मौका नहीं मिल रहा था। तब छत्तीसगढ़ लौटा और रणजी, स्टेट खेला। इससे पहचान मिली।

आप अपनी बैटिंग में किसको फॉलो करते हैं, किसका असर सबसे ज्यादा देखते हैं?
वैसे तो बचपन से ही बेहतरीन कोच मिले। मेरे पापा, विद्या पराडकर सर, राजेश दवे जी, अमय खुरासिया जैसे लोगों ने मुझे समय-समय पर गाइड किया। 2023 में जब मैं हैदराबाद के लिए खेल रहा था तो ब्रायन लारा सर ने मेरी बैटिंग टेक्निक सुधारी। उनका मुझ पर बेहद प्रभाव है। मैं एबी डिविलियर्स की तरह हिटिंग करना चाहता हूं। सचिन पाजी, विराट सर, रोहित सर, माही सर सबसे सीखने की कोशिश करता हूं।

error: Content is protected !!