spot_img

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट आज:दोपहर 12.30 बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे; 6.10 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम में हुए थे शामिल

Must Read

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज दोपहर 12.30 बजे जारी होंगे। बोर्ड के मुताबिक 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ आएगा। नतीजे CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर लिंक पर जारी होंगे। इस पर स्टूडेंट्स रोल नंबर और डिटेल के साथ अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

- Advertisement -

इस बार 10वीं में 3 लाख 42 हजार 511 छात्र और 12वीं में 2 लाख 54 हजार 906 छात्रों ने परीक्षा दी है। 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च तक और 12वीं की 1 मार्च से 23 मार्च तक हुई थी। इस साल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 6.10 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 2 लाख 62 हजार बच्चे 12वीं और 3 लाख 47 हजार 10वीं के हैं।

पिछले साल 12वीं में 79.96 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इसमें 81.15% बालिकाएं और 77.03% बालक थे। वहीं 10वीं में 75.05 फीसदी स्टूडेंट पास हुए थे। इसमें 78.84% लड़कियां और 69.07% लड़के पास हुए थे। 10वीं में राहुल यादव और 12वीं में विधि ने टॉप किया था।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लोगों से 66 लीटर महुआ शराब जब्त,कोरबा आबकारी विभाग की कार्रवाई

Acn18.com/आबकारी विभाग की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धवईंपुर और ग्राम पोड़ी में अवैध महुआ शराब...

More Articles Like This

- Advertisement -