Home Uncategorized चंद्रयान-1 मिशन के निदेशक रहे श्रीनिवास हेगड़े का निधन, इसरो से रिटायर...

चंद्रयान-1 मिशन के निदेशक रहे श्रीनिवास हेगड़े का निधन, इसरो से रिटायर होने के बाद एक स्टार्टअप से जुड़े थे

0
127

acn18.com नई दिल्ली। भारत के पहले चंद्रमा मिशन चंद्रयान -1 के मिशन निदेशक रहे श्रीनिवास हेगड़े का शुक्रवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। उनका किडनी से जुड़ी बीमारी का इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। उन्होंने तीन दशकों (1978 से 2014) अधिक समय तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ काम किया।

इस दौरान वह अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा किए गए कई ऐतिहासिक मिशनों से जुड़े रहे और उनमें से उल्लेखनीय 2008 में लॉन्च किया गया चंद्रयान -1 था। यह भारत का पहला चंद्र मिशन था, जिसने चंद्रमा पर पानी के अणुओं की अभूतपूर्व खोज की थी। सेवानिवृत्ति के बाद, वह बेंगलुरु स्थित स्टार्ट-अप टीम इंडस से जुड़े थे।