
एंकर:कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। रायपुर-जबलपुर NH-30 पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ने एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी।
हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 3 से 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो जबलपुर से रायपुर जा रहे थे।
यह पूरा मामला पोंडी चौकी क्षेत्र के पोंडी बायपास का है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।



