Home KORBA समाज सेवी दिलीप सिंह ने निःशुल्क एंबुलेंस और शव फ्रिजर की कराई...

समाज सेवी दिलीप सिंह ने निःशुल्क एंबुलेंस और शव फ्रिजर की कराई व्यवस्था ,कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने किया लोकार्पण, कार्य की हो रही जमकर प्रशंसा …देखिए वीडियो

0
169

acn18.com कोरबा/ कोरबा के दीपका क्षेत्र में रहने वाले समाजसेवी दिलीप कुमार सिंह ने एक ऐसा कार्य किया है जिसका जमकर प्रशंशा हो रही है। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने निःशुल्क एंबुलेंस और शव फ्रीजर सेवा की शुरुआत की है। कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने निःशुल्क सेवाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रेस क्लब कोरबा के संरक्षक और ग्रेंड एसीएन न्यूज के संपदक कमलेश यादव मुख्य रुप से मौजूद रहे।

स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढोत्तरी होने के बाद भी आज के दौर में जरुरतमंदो को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दीपका क्षेत्र में रहने वाले समाज सेवी दिलीप सिंह ने गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस और शव फ्रीजर सेवा की शुरुआत की है। कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने दोनों ही सेवाओं को फीता काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर प्रेस क्लब कोरबा के संरक्षक और ग्रेड एसीएन न्यूज के संपादक कमलेश यादव मुख्य रुप से मौजूद रहे। सामज सेवी दिलीप सिंह ने कहा,कि दीपका क्षेत्र में आए दिन हादसे होते हैं लेकिन समय पर एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाती इसी बात को ध्यान में रखते हुए समाज के कमजोर वर्ग के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उनके द्वारा निःशुल्क सेवाओं की शुरुआत की गई है।

vlcsnap 2023 02 01 13h56m32s343 1 1

vlcsnap 2023 02 01 13h57m17s777

कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने इस पुनीत कार्य के लिए समाज सेवी दिलीप सिंह की जमकर प्रशंशा की है। उन्होंने कहा,कि अन्य लोगों को भी दिलीप सिंह से प्रेरणा लेने की जरुरत है ताकी वे गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर लोगों कीर मदद हो सके।

vlcsnap 2023 02 01 13h56m14s784

vlcsnap 2023 02 01 13h57m53s791

दिलीप सिंह ने कहा,कि उनके द्वारा शव वाहन की भी निःशुल्क व्यवस्था कराई जा रही है,जिसका काम चल रहा है और जल्द ही उसकी शुरुआत भी की जाएगी।

vlcsnap 2023 02 01 13h56m53s842

vlcsnap 2023 02 01 13h57m39s764

कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर भारी वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी ठोकर,पत्नी की मौत पति हुआ घायल,पुलिस कर रही मामले की जांच