spot_img

113 पर इंग्लैंड को छठा झटका, अश्विन ने 36वीं बार पारी में पांच विकेट लिए, फोक्स आउट

Must Read

लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट का आज तीसरा दिन है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 477 रन पर समाप्त हुई। फिलहाल इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है। टीम इंडिया इस टेस्ट को जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर बने रहना चाहेगी।

- Advertisement -

अश्विन को पांच विकेट

इंग्लैंड को 113 के स्कोर पर छठा झटका लगा। अश्विन ने बेन फोक्स को क्लीन बोल्ड किया। वह आठ रन बना सके। इस विकेट के साथ 100वां टेस्ट खेल रहे अश्विन ने पारी में पांच विकेट भी पूरे कर लिए। यह टेस्ट में उनका 36वां फाइव विकेट हॉल है। इससे पहले वह क्राउली, डकेट, पोप और स्टोक्स को आउट कर चुके हैं। फिलहाल जो रूट और टॉम हार्टले क्रीज पर हैं। इंग्लैंड पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है।

इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

तीसरे दिन लंच तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। टीम भारत से अभी भी 156 रन पीछे है। इंग्लिश टीम पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है। लंच से ठीक पहले वाली गेंद पर अश्विन ने बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया। इस विकेट के साथ ही अंपायर ने लंच डिक्लेयर कर दिया। स्टोक्स दो रन बना सके। इस पूरी सीरीज में स्टोक्स बल्ले से फ्लॉप रहे हैं। यह इस पारी में अश्विन की चौथी सफलता रही। इससे पहले जैक क्राउली (0), बेन डकेट (2) और ओली पोप (19) को आउट कर चुके हैं। कुलदीप यादव ने जॉनी बेयरस्टो (39) को पवेलियन भेजा था, जो आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने रूट के साथ 56 रन की साझेदारी निभाई थी। फिलहाल जो रूट 34 रन बनाकर नाबाद हैं।

बेयरस्टो भी आउटइंग्लैंड को 92 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कुलदीप यादव ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में अपने पहले ही ओवर में जॉनी बेयरस्टो को आउट किया। बेयरस्टो एल्बीडब्ल्यू आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेलने की कोशिश की। यह उनका 100वां टेस्ट मैच था। उन्होंने 31 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 39 रन बनाए। रूट के साथ उन्होंने 56 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल रूट और कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं। इंग्लिश टीम पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है। टीम अभी भी भारत से 167 रन पीछे है।

अश्विन को तीसरी सफलता

इंग्लैंड को दूसरी पारी में 36 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अश्विन ने ओली पोप को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 19 रन बना सके। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो और जो रूट क्रीज पर हैं। इंग्लैंड अभी भी भारत के स्कोर से 203 रन पीछे है। उन पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है।10:27 AM, 09-MAR-2024IND vs ENG Live: इंग्लैंड के दो विकेट गिरेइंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 21 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। छह ओवर के अंदर ये दोनों विकेट गिरे हैं। डकेट दो रन और क्राउली एक रन बनाकर आउट हुए। दोनों को अश्विन ने पवेलियन भे डकेट को अश्विन ने क्लीन बोल्ड किया। वहीं, क्राउली को उन्होंने एप में पढ़ें हाथों कैच कराया।

इंग्लैंड के दो विकेट गिरे

इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 21 रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। छह ओवर के अंदर ये दोनों विकेट गिरे हैं। डकेट दो रन और क्राउली एक रन बनाकर आउट हुए। दोनों को अश्विन ने पवेलियन भेजा। डकेट को अश्विन ने क्लीन बोल्ड किया। वहीं, क्राउली को उन्होंने सरफराज के हाथों कैच कराया। फिलहाल ओली पोप और जो रूट क्रीज पर हैं।

भारत 477 रन पर ऑलआउट

भारत की पहली पारी 477 रन पर समाप्त हुई। आज भारत ने आठ विकेट पर 473 रन से आगे खेलना शुरू किया और चार रन बनाने में बाकी दो विकेट गंवा दिए। कुलदीप यादव (30) के रूप में आज भारत को पहला झटका लगा। जेम्स एंडरसन ने कुलदीप को विकेटकीपर फोक्स के हाथों कैच कराया। यह उनके टेस्ट करियर का 700वां विकेट रहा। वहीं, शोएब बशीर ने बुमराह (20) को स्टंप कराया और भारतीय पारी को 477 रन पर समाप्त कर दिया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 218 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया की कुल बढ़त 259 रन की हुई। एंडरसन 700 विकेट के मुकाम को छूने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज और ओवरऑल तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा टेस्ट विकेट सिर्फ मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (70 लिए हैं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

विजया स्कूल की छात्रा क्षिप्रा को मेरिट में स्थान,सफलता प्राप्त कर कोरिया जिले का बढ़ाया गौरव

Acn18.com/शैक्षणिक सत्र में अपना शानदार प्रदर्शन करने वाली शिप्रा को उम्मीद थी कि वह इस बार नया कुछ कर...

More Articles Like This

- Advertisement -