Home Uncategorized विकास के नाम पर हो रहे घटिया काम , ग्रामीणों ने ठेकेदार...

विकास के नाम पर हो रहे घटिया काम , ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया मनमानी का आरोप ,प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग

0
136

acn18.com जांजगीर/ जांजगीर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर सवाल उठने शुरु हो गए है। ठेकेदारों की मनमानी के कारण गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य नहीं हो पा रहे है। ग्राम चुरतेली से सिंघरा तक बने रहे सड़क को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। उनका आरोप है,कि घटिया निर्माण कार्य होने से सड़क ज्यादा दिन नहीं टिकेगी।

vlcsnap 2023 03 11 11h21m03s031

लोगों के लंबे संघर्ष और विधायक के अथक प्रयास के बलबूते जांजगीर जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के काम शुरु हुए हैं लेकिन ठेकेदार की मनमानी के चलते निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ग्राम चुरतेली से सिंघरा के बीच सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है जिसकी गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए है। ग्रामीणों का कहना है,कि घटिया निर्माण कार्य के कारण सड़क की उम्र ज्यादा नहीं होगी। नाली निर्माण में भी घटिया सामानों का उपयोग करने की बात लोगों के द्वारा कही जा रही है।

क्षेत्र में लंबे अरसे के साथ विकास के काम शुरु हुए हैं ऐसे में लोग चाहते हैं,कि काम ऐसा हो,जो ज्यादा दिन तक चल सके। विकास कार्यों के नाम पर हो रही खानापूर्ती को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से ध्यान देने की अपील की है ताकी भविष्य के नाम पर उन्हें ज्यादा परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस पर करेंगे ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ का शुभारंभ

error: Content is protected !!