Acn18. Com.कोरबा के राताखार में देर रात तेज रफ्तार कबाड़ से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसा। हादसे के वक्त घर में परिवार के लोग सो रहे थे, गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए। हालांकि टक्कर से मकान के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरंग चौक मुख्य मार्ग की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक चलाते समय चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ट्रक सीधे मकान में जा घुसा। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तलाश कर चालक मनोज सिंह को हिरासत में ले लिया। दूसरे चालक की मदद से ट्रक को मकान से बाहर निकलवाया गया और वाहन जब्त कर थाने लाया गया।पुलिस के मुताबिक ट्रक में 20 हजार 860 किलो कबाड़ लोड था, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। कबाड़ कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





