मरवाही वनमंडल के जंगल में भीषण गर्मी और लू ने वन्यजीवों पर खतरा बढ़ा दिया है। लू लगने से 5 वर्षीय मादा भालू की मौत की आशंका जताई जा रही है।
वन विभाग के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भालू की मौत हीट स्ट्रोक से होने की पुष्टि हुई
है। शुरुआत में शिकार की आशंका जताई गई थी, लेकिन जांच में भालू के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं। इससे शिकार की आशंका गलत साबित हुई।
लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण मरवाही वनमंडल में वन्यजीवों पर खतरा गहराता जा रहा है। वन विभाग ने पानी के स्रोत बढ़ाने और निगरानी तेज करने की बात कही है ताकि गर्मी से वन्यजीवों को बचाया जा सके।




