spot_img

नाग देवता की हुई पूजा पाठ , काल सर्पदोष से मुक्ति हेतु कराई गई पूजा पाठ

Must Read

acn18.com कोरबा/ जिले भर में नागपंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान शिव के सबसे प्रिय नाग देवता के इस पर्व पर घर घर महिलाओं ने विशेष पूजा अर्चना की। शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली तो वहीं नागदेव का जगह जगह पूजन किया गया। लोगों ने कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए विभिन्न मंदिरों, नदी व जलाशयों के पास पूजा अर्चना कराई।

- Advertisement -

नागपंचमी के अवसर पर घर में सुख सम्पन्नता व समृद्धि के लिए परम्परागत परिधानों में सजी धजी महिलाओं और युवतियों ने शिवमंदिर पहुंच नागदेवता की पूजा अर्चना की। सुबह से ही घरों के बाहर गोबर से नाग देव का चिन्ह बनाकर उनकी पूजा कर पुष्प अर्पित किए और सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने नागदेव की कथा भी सुनी। मंदिरों के बाहर मेले सा माहौल रहा। सावन होने के चलते शिव मंदिरों के बाहर सपेरों की भीड़ भी दिखाई पड़ी। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने नागदेव को दूध पिलाया और दान दक्षिणा दी।

भोले बाबा के भक्तों ने जहां मंदिर में दर्शन किए, वहीं नाग के जोड़े के आगे भी श्रद्धा के साथ नतमस्तक हुए। जिन लोगों की जन्मकुंडली में कालसर्प दोष है उन्होंने दोष से निवारण के लिए खास पूजा की। शिवालय और नदियों के तट पर पूजन अर्चन कर इस दोष से मुक्ति का उपाय किया।

छत्तीसगढ़ में तिरंगे पर सियासत:मोहन मरकाम ने आजादी के अमृत महोत्सव को बताया नौटंकी, बोले-RSS ने तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज नहीं माना

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -