Home KORBA JBCCI-XII के गठन में देरी पर खदान मजदूर संघ का आक्रोश, कोल...

JBCCI-XII के गठन में देरी पर खदान मजदूर संघ का आक्रोश, कोल इंडिया प्रबंधन को आंदोलन की चेतावनी

0
5

Acn18. Com.कोल इंडिया में JBCCI-XII के गठन में हो रही देरी को लेकर अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने नाराजगी जताई है। भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने कोल इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर तत्काल समिति के गठन की मांग की है।

संगठन के महामंत्री सुजीत सिंह ने 18 नवंबर को जारी पत्र में कहा है कि JBCCI-XII का गठन लंबे समय से लंबित है, जबकि इसी समिति के माध्यम से कोयला कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिया जाता है। संगठन का आरोप है कि लगातार पत्राचार के बावजूद प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

संघ ने चेतावनी दी है कि लाखों कोयला कामगारों के हितों की अनदेखी और अनिश्चितकालीन देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि प्रबंधन जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाता, तो संगठन लोकतांत्रिक और संगठनात्मक स्तर पर आंदोलनात्मक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा।अब देखना होगा कि मजदूरों की इस मांग पर कोल इंडिया प्रबंधन कब तक निर्णय लेता है।

CMD PRATILIPI KOLAKATA page 0001 CMD PRATILIPI KOLAKATA page 0002

 

error: Content is protected !!