Acn18.com/जिले के वरिष्ठ एवं सम्मानित पत्रकार हरिराम चौरसिया का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया .उनका अंतिम संस्कार बालको सेक्टर-5 स्थित मुक्तिधाम में गमगीन माहौल के बीच संपन्न हुआ। उनके छोटे भाई राम समझ ने उन्हें मुखाग्नि दी।
वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे
रायपुर के संजीवनी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। बड़े गमगीन वातावरण में वेस्ट पत्रकार का अंतिम संस्कार किया गया clip
अंतिम संस्कार के पश्चात मुक्तिधाम परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों ने स्वर्गीय हरिराम चौरसिया के साथ बिताए गए पलों को स्मरण किया। वक्ताओं ने उनके पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए योगदान और उनके मिलनसार स्वभाव को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। clip
इस दौरान कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा स्वर्गीय हरिराम चौरसिया के अनेक अधिवक्ता मित्र, परिवार के शुभचिंतक और बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने नम आंखों से वरिष्ठ पत्रकार को अंतिम विदाई दी।





