Acn18.com/भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के समर्पित सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार कामरेड हरिराम चौरसिया जी के अंतिम संस्कार में आज नेहरू नगर मुक्तिधाम, बालको में सैकड़ों साथियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
इस दुखद अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा, जिला परिषद सदस्य कामरेड श्याम बिहारी बनाफर सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता, पत्रकार साथी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने कहा कि “कामरेड हरिराम चौरसिया जी की कलम हमेशा गरीब, मजदूर और वंचितों की आवाज बनी रही। उनका संघर्ष और ईमानदार पत्रकारिता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगी। पार्टी उनके परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है।”





