Home KORBA फांसी लगाकर एसईसीएल कर्मी की पुत्री ने कर ली खुदकुशी,कारणों का नहीं...

फांसी लगाकर एसईसीएल कर्मी की पुत्री ने कर ली खुदकुशी,कारणों का नहीं चल सका पता,क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

0
172

Acn18.com/कोरबा में दीपका थानांतर्गत एसईसीएल की गेवरा स्थित एनसीएच कॉलोनी में रहने वाले एक एसईसीएल कर्मी की 27 वर्षीय पुत्री ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। मृतका का नाम रोशनी साहू था,जिसका शव घर पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। रौशनी ने किन कारणों से खुद की ईहलीला समाप्त की है,इस बात का पता नहीं चल सका है। जिस वक्त उसने यह आत्मघाती कदम उठाया उस वक्त मृतक के माता और पिता सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने घर से बाहर गए हुए थे। बता दें,कि मृतका के पिता एसईसीएल गेवरा में इंटक के नेता और वेलफेयर बोर्ड के सदस्य है। रौशनी के आत्महत्या की खबर मिलते ही पूरे ईलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते उनके घर पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरु हो गई। बताया जा रहा है,कि रौशनी के विवाह को करीब चार साल हुए है। बहरहाल मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!