Home KORBA एसईसीएल कर्मी देवेंद्र सिंह का निधन, कुछ समय से थे बीमार

एसईसीएल कर्मी देवेंद्र सिंह का निधन, कुछ समय से थे बीमार

0
179

acn18कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत बलगी परियोजना में कार्यरत 35 वर्षीय देवेंद्र सिंह का आज निधन हो गया। मूलतः उत्तराखंड के निवासी देवेंद्र के पिता एसईसीएल में कर्मचारी थे जिनकी कुछ वर्ष पहले मृत्यु के बाद देवेंद्र को अनुकंपा नियुक्ति दी गई थी। एसईसीएल की नौकरी में आने से पहले काफी समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले देवेंद्र अपने परिजनों के साथ बलगी में निवासरत थे। बताया गया कि कुछ दिन से बीमार होने पर उन्हें अपोलो में भर्ती कराया गया जहां पर आज उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को संपन्न होगा। घटनाक्रम की जानकारी उनके परिवारजनों को उत्तराखंड में दे दी गई है। इधर देवेंद्र की मृत्यु की सूचना होने पर एसईसीएल कर्मियों और उनके शुभचिंतकों ने शोक जताया है।