Home Uncategorized मुंबई में लगातार तीसरे दिन स्कूल-कॉलेज, दफ्तर बंद:34 ट्रेनें कैंसिल, मोनोरेल से...

मुंबई में लगातार तीसरे दिन स्कूल-कॉलेज, दफ्तर बंद:34 ट्रेनें कैंसिल, मोनोरेल से यात्रियों का रेस्क्यू; UP के 100 से ज्यादा गांवों में बाढ़

0
64

acn18.com मुंबई/ मुंबई में तेज बारिश का बुधवार को तीसरा दिन है। 24 घंटे में यहां 300mm बारिश हुई। लगातार तीसरे दिन मुंबई में स्कूल-कॉलेज और गवर्नमेंट और सेमी-गवर्नमेंट ऑफिस बंद रहे। मुंबई लोकल की 34 ट्रेनें (17 जोड़ी) कैंसिल हैं। 250 से ज्यादा फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा है।

मंगलवार शाम मुंबई में 2 मोनोरेल से करीब 800 लोगों को रेस्क्यू किया गया। मैसूर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास शाम 6 बजे एक मोनोरल एलिवेटेड ट्रैक पर अटक गई थी। इसमें मौजूद 582 यात्रियों को विंडो तोड़कर क्रेन की मदद से करीब 40-50 फीट की ऊंचाई से रेस्क्यू किया गया।

MMRDA ने बताया कि भीड़ बढ़ने की वजह से ऐसा हुआ था। रेल की मूल वजन क्षमता 104 टन है, जो कल 109 टन हो गई थी। 5 टन ज्यादा वजन (यात्रियों का) हो गया था। वहीं, आचार्य अत्रे और वडाला मोनो रेल स्टेशन से भी 200 लोगों को निकाला गया था।

रेल में सवार यात्री सागर ने कहा- बिजली और एसी बंद होने से डिब्बों में घुटन होने लगी थी। बाहर बारिश हो रही थी और अंधेरा बढ़ रहा था। सबसे डरावना पल तब था, जब ट्रेन खतरनाक ढंग से झुक गई थी, हम दुआ कर रहे थे कि जिंदा बाहर निकल जाएं।

इधर, UP के फर्रुखाबाद में गंगा-रामगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। यहां 100 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कानपुर में गंगा का जलस्तर डेंजर लेवल से सिर्फ 11cm दूर है। पिछले 24 घंटे में गंगा बैराज में 4cm पानी बढ़ा। यहां जलस्तर 114.79 मीटर तक पहुंचा है। 5 गांव में बाढ़ का पानी घुसा है।

मुंबई में बाढ़-बारिश की 5 तस्वीरें…

मैसूर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम 6 बजे एक मोनोरेल एलिवेटेड ट्रैक पर अटक गई। विंडो तोड़कर 500 यात्री निकाले गए।
मैसूर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम 6 बजे एक मोनोरेल एलिवेटेड ट्रैक पर अटक गई। विंडो तोड़कर 500 यात्री निकाले गए।
मोनोरेल से जब यात्रियों को निकाला, तब भी तेज बारिश हो रही थी। हवा चल रही थी।
मोनोरेल से जब यात्रियों को निकाला, तब भी तेज बारिश हो रही थी। हवा चल रही थी।
अपनी बारी का इंतजार करते मोनोरेल में सवार यात्री। सभी को एक-एक करके निकाला गया। मोनोरेल में अंदर दम घुटने लगा तो एक शख्स ने कपड़े उतार लिए।
अपनी बारी का इंतजार करते मोनोरेल में सवार यात्री। सभी को एक-एक करके निकाला गया। मोनोरेल में अंदर दम घुटने लगा तो एक शख्स ने कपड़े उतार लिए।
मंगलवार को भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। ओशिवरा रोड पर एक व्यक्ति पानी में कुर्सी डालकर बैठ गया।
मंगलवार को भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। ओशिवरा रोड पर एक व्यक्ति पानी में कुर्सी डालकर बैठ गया।
कुर्ला रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को पानी भर गया। कई गाड़ियां डूब गईं। लोगों को आवाजाही में भी परेशानी हुई।
कुर्ला रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को पानी भर गया। कई गाड़ियां डूब गईं। लोगों को आवाजाही में भी परेशानी हुई।