
*छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय* के बच्चे एक बार फिर सड़क पर उतर आए हैं। *एक माह के अंदर यह तीसरी बार* है जब स्कूल के छात्र पढ़ाई छोड़कर आंदोलन कर रहे हैं।
*क्या है मामला*
आज सुबह *छुरी पंचायत के सामने कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग* पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे सड़क पर बैठ गए और *चक्का जाम कर दिया*। इस कारण सड़क के *दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार* लग गई।
बच्चों का कहना है कि *मांग पूरी होने तक वे सड़क पर बैठकर आंदोलन* करते रहेंगे।
*क्या है बच्चों की मांग*
आंदोलन कर रहे छात्रों की मुख्य मांग है कि *प्रिंसिपल डॉ. अरसद अहमद अली और छात्रावास अधीक्षक को तत्काल हटाया जाए*।
बच्चों का आरोप है कि *प्रिंसिपल पर कई गंभीर आरोप* हैं। इसके अलावा स्कूल में *मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं* हैं, जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि *पहले भी कई बार आंदोलन किया गया*, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पहले एक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विधायक को घेरा था, उसके बाद सड़क पर उतरकर चक्का जाम किया था।
*प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर*
चक्का जाम की सूचना मिलते ही *जिला प्रशासन से सहायक आयुक्त, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और थाना प्रभारी* मौके पर पहुंचे। अधिकारी बच्चों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं।
लगातार हो रहे चक्का जाम से *जनप्रतिनिधियों में भी आक्रोश* है। उनका कहना है कि बार-बार जाम होने से गांव की छवि धूमिल हो रही है।
फिलहाल प्रशासन बच्चों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन देने में जुटा है।






