spot_img

गांधी चौक कोरबा में सत्याग्रहः घण्टों तक गूंजता रहा रघुपति राघव राजाराम..

Must Read

देश में सच बोलने की आजादी हो रही खत्म – जयसिंह अग्रवाल

- Advertisement -

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किये जाने पर देश भर मे कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को प्रदेश सहित कोरबा में भी जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा गांधी चौक कोरबा में सत्याग्रह किया गया और प्रातः 11ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक रघुपति राघव राजा राम… गूंजता रहा। सत्यार्ग्रह में राजस्व मंत्री एवं कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल भी शामिल हुए। सत्याग्रह में बैठने से पूर्व राजस्व मंत्री सहित कांग्रेसियों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सत्याग्रह कि जरिए कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किये जाने को मोदी सरकार की तानाशाही रवैय्या बताया और सत्याग्रह के जरिए विरोध प्रदर्शन किया।
सत्याग्रह के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि देश में तानाशाही शासन है और सच बोलने की आजादी खत्म हो रही है। उन्हांेने कहा कि राहुल गांधी लगातार केन्द्र शासन की जनविरोधी नीति के खिलाफ भाजपा पर हल्ला बोल रहे हैं और भारत जोड़ो यात्रा से सत्तासीन भाजपा डरी हुई है, इसलिए साजिश के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। हम सत्याग्रह के जरिए विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं। उन्होने सभी से आव्हान किया कि हम एकजुट होकर इसका विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता देश में बढ़ रही है और भाजपा शासनकाल में महंगाई सहित जनविरोधी नीतियो का बोलबाला बढ़ रहा है।
सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, भाजपा के गले की हड्डी बन गई है। राहुल गांधी संसद में ना बोल पायें इसलिए उनकी सदस्यता ही समाप्त कर दी गई, यह लोकतंत्र के खिलाफ है। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महंगाई से लोगों का जीना हराम हो गया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से लोगों से मिले और भाजपा के जनविरोधी नीतियों का देशभर में प्रचार से केन्द्र शासन हिल गया और भाजपा के खिलाफ बोलने वाले एकमात्र सांसद राहुल गांधी से डर हो गया, इसलिए उनके खिलाफ साजिश कर संसद से बाहर कर दिया गया। हम सब इसका विरोध जारी रखेंगे।
इनके अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष उषा तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश सहगल, हरीश परसाई, अर्चना उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र वासन, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने भी इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया।
सत्याग्रह में वारिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद पालीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, हरकुमारी बिंझवार-बरपाली, राजेन्द्र तिवारी-दर्री, दुष्यंत शर्मा बालको, पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष गजानंद साहू, राजेश मानिकपुरी, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष बंटी शर्मा, श्रमिक विभाग अध्यक्ष अमरूदास महंत, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, राजीव कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता तिग्गा, सेवादल महिला अध्यक्ष-ममता अग्रवाल, पार्षद संतोष लांझेकर, कृपाराम साहू, मस्तुल कंवर, सुखसागर निर्मलकर, सुनीता मुकेश राठौर, राजेन्द्र सूर्यवंशी, धरम निर्मले, दिनेश सोनी, प्रदीप जायसवाल, अनुज जायसवाल, एल्डरमेन बच्चु मखवानी, पुराण दास महंत, आशीष अग्रवाल, अभिनव तिवारी, गीता गभेल, रूपा मिश्रा, आरीफ खान, पूर्व पार्षद सीताराम चौहान, मनकराम साहू, छबि बालमिकी, गीता महंत, जिला कांग्रेस पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, हलीम शेख, मुकेश राठौर, बद्री प्रसाद साहू, कन्हैया राठौर, कुंज बिहारी साहू, राजेश यादव, फुलदास महंत, राकेश देवांगन, शशी अग्रवाल, द्रोपती तिवारी, सुरेश पटेल, क्रांति सोनी, शानु पनरिया, लक्ष्मण लहरे, अशोक नारंगे, यशवंत चौहान, रमेश राठौर, राकेश चौहान, केशर सिंह राजपूत, राकेश तांती, एफ. डी. मानिकपुरी, क्रांति यादव, तुलसी केंवट, हरनारायण राठौर, दर्शन दीवान, राजमति यादव, हाजी इकबाल दयाला, आर.के. वर्मा, संतोष यादव, पुष्पा यादव, गौरी चौहान, रश्मि सिं, जया लहरे, डॉ. केशव सराफ, त्रिवेणी मिरी, मनीषा अग्रवाल, सीमा उपाध्याय, सावित्री राठौर, सोनी कर्ष, ज्योति साहू, संजू अग्रवाल, विमला सिंह, के.एल. मिश्रा, किशन सागर, फिरोज अनंत, बबलु यादव, श्यामा प्रजापति, अमित सिंह, बजरंग दास, यक्ष कुमार सोनी, शबनम परवीन, र्प्रेमलता साहू, लाभोदास महंत, विनोद साहू, विष्णु यादव, मनोज कश्यप, राजेश सिंह, प्रतिभा मानिकपुरी, सुनंत महंत, गोमती साहू, हीराबाई, विशाखा जायसवाल, दुवास बाई, केवरा बाई, आगर बाई, आरती दास, चमरा सिंह, संतोष कुमार, तीरथ राम, कमल कुमार, हेमा सिदार, राजकुमारी, सुरेश सारथी, जीवन चौहान, जीवन धनुवार, धनेश्वरी चौहान, मनोज राव, अनिन खान, सुलोचना मिंज, संगीता पटेल, गितांजली यादव, शारदा राठौर, संतोषी राठौर, विनिता साहू, श्यामलता साहू, इतवारा बाई, सीताबाई, गोमती साहू, श्वेता, इन्द्रारानी, मानमती, सुचित्रा यादव, जागेश्वरी श्रीवास, श्यामा पोड़ीबहार, सुनीता साहू, सरिता साहू, मधु सिंह, जमुना सिंह, संतोषी सिंह, रेखा सिंह, संतोषी ठाकुर, श्रद्धा जायसवाल, भीमा यादव, रंजीता यादव आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे

 

 

 

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

लोकतंत्र का महापर्व -जिले में शानदार तरीके से हुआ मतदान दलों का स्वागत

जिले में 7 मई 2024 को मतदान होना है जिसे संपन्न कराने हेतु सोमवार को सभी मतदान केदो में...

More Articles Like This

- Advertisement -