सक्ती जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है. सक्ती थाना क्षेत्र में 4 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात हुई है. पुलिस ने मामले में 14 साल के नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है. आरोपी लड़का और मासूम के बीच जान-पहचान थी, इस तरह सुनेपन का फायदा उठाकर बच्ची से दुष्कर्म किया गया है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मासूम बच्ची के परिजनों ने शिकायत की. जिसपर सक्ती पुलिस ने जांच की तो आरोपी नाबालिग निकाला, दोनों के परिजन एक ही समाज के है और जान पहचान होने के चलते घर आना जाना था. लेकिन सुने पन में नाबालिग ने इस वारदात को अंजाम दे दिया है. मामले में मासूम बच्ची का मेडिकल जांच और काउंसलिंग कराया जाएगा और मामले की बारीकी से जांच पुलिस कर रही है. फिलहाल, नाबालिग लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है.
यह सिर्फ एक पुलिस केस नहीं है। ये समाज के लिए सोचने का विषय है. जब बच्चे ही ऐसी गलत राह पर चल पड़ते हैं, तो सवाल उठता है – परिजनों से कहां चूक हो रहा हैं? परिवार, स्कूल, समाज और मोबाइल की दुनिया… सबकी जिम्मेदारी है. बच्चों को सही-गलत का फर्क, मर्यादा और दूसरे की इज्जत का पाठ बचपन से देना होगा. गुस्सा, जिद या गलत जानकारी के कारण एक पल की गलती, किसी की जिंदगी और खुद की जिंदगी बर्बाद कर देती है.




