कोरबा में बिहार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नालंदा जिले में हुई डकैती के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सुभाष चौक के पास फिल्मी अंदाज में घेराबंदी और पीछा करने के बाद हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस की टीम नालंदा में हुई डकैती के आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करते हुए कोरबा पहुंची थी। सुभाष चौक के पास संदिग्धों को देखते ही जवानों ने तुरंत कार्रवाई की और उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।
आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। बाद में इनमें से दो की पहचान डकैती के आरोपी के रूप में हुई।
यह मामला 3 अगस्त 2026 की रात का है, जब नालंदा निवासी राजीव रंजन के घर में करीब 12 हथियारबंद डकैत घुस गए थे। डकैतों ने पहले राजीव के माता-पिता को बंधक बनाकर फ्लैट का दरवाजा खुलवाया, फिर उनकी पत्नी और बच्चों को भी बंधक बना लिया। सभी डकैतों के पास पिस्तौल थी और वे एक विशेष भाषा में बात कर रहे थे।
डकैतों ने गोदरेज से 45 लाख रुपए नकद और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवर लूटे, जिनकी कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई गई है। लूटे गए जेवरों में 5 चेन, 8 झुड़ी, 6 कानवाली, 2 झुमका, 2 मंगलसूत्र, 1 गलेसेट, 1 डायमंड गलेसेट और 1 ब्रासलेट शामिल थे।
इसके अतिरिक्त, डकैत 3 किलो चांदी (लगभग 3 लाख रुपए मूल्य की) और राजीव रंजन के फर्म ‘कृति सीड फार्म’ और उनके पिता के फर्म ‘कृषि कल्याण केंद्र’ के कुछ महत्वपूर्ण कागजात भी ले गए थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोनू कुमार महतो (26 वर्ष), निवासी गुलिनी, थाना






