Home छत्तीसगढ़ नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर सड़कें खोदी; नक्सलियों ने की मानवाधिकार संगठनों से ये...

नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर सड़कें खोदी; नक्सलियों ने की मानवाधिकार संगठनों से ये अपील

0
127

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में गुरुवार को नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। उन्होंने नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग पर अलग-अलग जगह सड़कों को खोद दिया है। वहां बड़े-बड़े पत्थर रख दिए हैं और सड़क किनारे लगे पेड़ काटकर डाल दिए हैं। इलाके में बड़ी संख्या में बैनर और पोस्टर भी लगाए गए हैं। इसमें नक्सलियों ने जवानों की कार्रवाई के विरोध में मानवाधिकार संगठनों से अपील की है। सूचना मिलने के बाद फोर्स मौके पर है। पेड़ और पत्थर हटाकर रास्ते को खोलने का काम किया जा रहा है।