Home Astrology सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद चक्काजाम,मृतक युवकों की...

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद चक्काजाम,मृतक युवकों की हुई पहचान, देखिए वीडियो

0
93

भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा एक लापरवाह और तेज रफ्तार ट्रक चालक की वजह से हुआ, जिसने मोटरसाइकिल सवार युवकों को कुचलते हुए ट्रक पलट दिया। आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया है

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोरबा जिले के पाली के समीप एक ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे मोटरसाइकिल सवार बृजपाल सिंह कंवर वल्द सहदेव मरावी मंगल सिंह वल्द सुखनाथ और ओमप्रकाश वल्द मंगल सिंह नामक तीन युवकों के ऊपर चढ़ गया और उसके बाद ट्रक वहीं पलट गया। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि युवकों को संभलने का कोई मौका तक नहीं मिला।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। ट्रक के पलट जाने के कारण शव उसके नीचे दब गए थे, जिन्हें निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया।

इस दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है उनकी मांग है की तीनों मृतकों के परिजनों को 50, 50 लाख रुपए मुआवजा संस्थान में नौकरी चौक चौराहे पर सीसीटीवी और यहां से गति सीमा 40 किलोमीटर निर्धारित किए जाने की मांग की गई है

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और ओवरस्पीडिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!