spot_img

नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया राजस्व मंत्री ने, लोगों को मिलेगी सुविधा, विधायक मद से बना है सामुदायिक भवन

Must Read

Acn18.com/नगर निगम के वार्ड नंबर 25 सुभाष ब्लाॅक काॅलोनी में अयप्पा मंदिर के पास बने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया। करीब 19 लाख रुपयों की लागत से भवन का निर्माण किया गया है। गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य होने से राजस्व मंत्री ने हर्ष जातया। उन्होंने कहा,कि भवन में और भी कार्यां के लिए पांच लाख रुपए जल्द स्वीकृत हो जाएंगे।

- Advertisement -

कोरबा शहर के विकास को लेकर प्रदेश के राजस्व मंत्री काफी गंभीर नजर आ रहे है। उनके प्रयास स्वरुप शहर में लगातार विकास के काम हो रहे है। वहीं सामाजिक दृष्टिकोण से उनके द्वारा कई कार्य कराए जा रहे है। इसी कड़ी में उनके विधायक मद से करीब 19 लाख रुपयों के लागत से बने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के कर कमलों से हुआ। नगर निगम के वार्ड नंबर 25 सुभाष ब्लाॅक काॅलोनी के अयप्पा मंदिर के पास भवन का निर्माण कार्य कराया गया था। भवन के लोकार्पण के बाद मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,कि बरसात का मौसम होने के बाद भी भवन में सिपेज नहीं है इससे साबित होता है,कि निर्माण कार्य अच्छा हुआ है जिसे लेकर उन्होंने खुशी जताई। उन्होंने यह भी कहा,कि भवन में और भी विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपए जल्द स्वीकृत हो जाएंगे। शहर के विकास कार्यो को लेकर महापौर द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी उन्होंने जमकर प्रशंशा की।

सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्य के दौरान मौके पर राजस्व मंत्री के साथ,महापौर राजकिशोर प्रसाद,सभापति श्यामसुदंर सोनी,महिला कांग्रेस शहर की जिलाध्यक्ष सपना चैहान,वार्ड पार्षद शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में वार्ड के लोग मौजूद रहे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -