Home KORBA सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस ने की...

सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस ने की कार्रवाई

0
136

Acn18.com/सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों के बीच दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला जांजगीर जिले का है जहां मुलमुला थानांतर्गत ग्राम कोसा में अशोक धीवर नामक व्यक्ति द्वारा लोगों को डराने का काम किया जा रहा था। मुखबीर से मिली सूचना के बाद पुलिस हरत में आई और आरोपी को दबोच लिया जिसके कब्जे से लोहे के तलवार को बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट की कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया फिर जेल दाखिल कर दिया गया।