Home Astrology नहीं रहे रिटायर्ड IAS अधिकारी बीकेएस रे : रायपुर एम्स में इलाज...

नहीं रहे रिटायर्ड IAS अधिकारी बीकेएस रे : रायपुर एम्स में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, प्रशासनिक जगत में शोक की लहर

0
11

 

पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव और 1972 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी बीकेएस रे बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और रायपुर एम्स में उनका इलाज चल रहा था।

 

 

रिटायर्ड IAS अधिकारी बीकेएस रे का निधन

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव और 1972 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी बीकेएस रे बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और रायपुर एम्स में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है।

 

 

1 जून 1949 को जन्मे रिटायर्ड IAS अधिकारी बीकेएस रे लंबे समय तक प्रशासनिक सेवा में सक्रिय रहे और रिटायर होने के बाद वे साहित्य लेखन में पूरी तरह जुट गए थे। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे वर्ष 2009 में छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हो गए. इसके बाद उन्होंने साहित्य को अपना मुख्य क्षेत्र बनाया।

 

54 से ज्यादा किताबें लिखीं और ग्रीस में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

उन्होंने अपने साहित्यिक जीवन में 54 से ज्यादा किताबें लिखीं। उनके उपन्यास, कविता संग्रह, नाटक और समसामयिक विषयों पर आधारित लेखन काफी चर्चित रहे। उनकी रचनाओं में प्रशासनिक अनुभव, सामाजिक सरोकार और भ्रष्टाचार विरोधी विषयों की झलक दिखाई देती थी। उनकी चर्चित पुस्तकों में द बॉय फ्रॉम भुनेश्वर, द ब्लाइंड हॉरिज़ॉन, The Turmoil और कविता संग्रह Something Goes Beyond Me शामिल हैं। साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2019 में ग्रीस में ‘सुकरात अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था