Home Astrology आरक्षित वर्ग के अधिकारी कर्मचारी देंगे इस्तीफा ,विद्युत मंडल कर्मचारियों को नहीं...

आरक्षित वर्ग के अधिकारी कर्मचारी देंगे इस्तीफा ,विद्युत मंडल कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है आरक्षण का लाभ

0
60

 

 

विद्युत कंपनी में आरक्षण एवं अन्य मांगों को लेकर आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ आंदोलन कर रहा है संघ की मांग है कि उन्हें अदालतों के निर्देश के तहत प्रमोशन दिया जाए वरना वे इस्तीफा देकर अन्य उग्र कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे

 

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आंदोलन शुरू किया गया है उनकी मांग है की सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट द्वारा परित अंतरिम आदेश कि गलत व्याख्या कर केवल सामान्य वर्ग को पदोन्नति में लाभ दिया जा रहा है. जिसका विरोध करने के लिए संघ के लोग चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिए है कोरबा में भी आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता प्रांतीय सचिव प्रवीण भगत के नेतृत्व में आंदोलित है संघ के पदाधिकारी ने बताया की 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक समस्त क्षेत्रीय कार्यालय में गेट मीटिंग के साथ सामूहिक त्यागपत्र के साथ ज्ञापन सौंपना 24 अप्रैल को एकदिवसीय सामूहिक अवकाश के साथ विरोध प्रदर्शन और फिर आवश्यकता पड़ने पर 27 अप्रैल से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश के साथ विरोध प्रदर्शन प्रारंभ किया जाएगा

 

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा प्रारंभ किए गए आंदोलन से उन्हें कितना लाभ मिलेगा यह तो वक्त बताएगा लेकिन यह तय है कि उनके आंदोलन से छत्तीसगढ़ स्टेट ट्रांसमिशन जेनरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कामकाज पर निश्चित ही फर्क पड़ेगा

error: Content is protected !!