Home छत्तीसगढ़ आतंक का पर्याय बने ‘कबरा’ हाथी को पकड़ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, मैदान...

आतंक का पर्याय बने ‘कबरा’ हाथी को पकड़ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, मैदान में उतरे कुमकी हाथी ‘तीरथ’ और ‘दुर्योधन’

0
15

​अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में लंबे समय से दहशत का पर्याय बने उत्पाती ‘कबरा’ हाथी को पकड़ने के लिए वन विभाग ने बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वर्तमान में यह आक्रामक हाथी सायर के जंगल में मौजूद है, जहां चारों ओर से घेराबंदी कर उसे ट्रेंकुलाइज (बेहोश) करने की कवायद तेज कर दी गई है

उत्पाती कबरा हाथी की आक्रामकता को नियंत्रित करने और सुरक्षित रेस्क्यू के लिए प्रशिक्षित कुमकी हाथी ‘तीरथ’ और ‘दुर्योधन’ को मैदान में उतारा गया है। वन विभाग की रणनीति के मुताबिक, कुमकी हाथियों के जरिए कबरा हाथी को घेरा जाएगा, जिसके बाद विशेषज्ञों की टीम उसे ट्रेंकुलाइज करेगी।
​विशेषज्ञ डॉक्टरों और वाइल्ड लाइफ की टीम मुस्तैद
ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए वाइल्ड लाइफ की विशेष टीम के साथ-साथ वन विभाग के आला अधिकारी, मैदानी अमला और वन्यजीव विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद है। हाथी की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि रेस्क्यू के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
​
रेस्क्यू ऑपरेशन के मद्देनजर वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और पूरी तरह सतर्क रहने की हिदायत दी है। गौरतलब है कि कबरा हाथी के लगातार हमलों और जनहानि की घटनाओं के बाद से पूरे क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल है। इस रेस्क्यू अभियान के शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

error: Content is protected !!