Home छत्तीसगढ़ लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत: ‘नहाए-खाय’ के साथ शुरू हुई...

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत: ‘नहाए-खाय’ के साथ शुरू हुई शुचिता और साधना, घरों में गूंजने लगे पारंपरिक गीत ​ देखिए वीडियो

0
10

Acn18.com/लोक आस्था, संस्कृति और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत आज ‘नहाए-खाय’ के साथ होने जा रही है। पवित्रता और कठोर अनुशासन के इस महा पर्व को लेकर कोरबा में व्रती महिलाओं और पूरे परिवार में गजब का उत्साह और समर्पण देखने को मिल रहा है।

​
​छठ पूजा के प्रसाद में उपयोग होने वाले अनाज (चावल/गेहूं) को विशेष रूप से साफ किया जा रहा है। अन्न की धुलाई के बाद उसे अत्यंत पवित्र स्थानों या छतों पर सुखाया जा रहा है। इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि चिड़िया या अन्य कोई जीव-जंतु इसे स्पर्श न कर सके, जिसके लिए परिवार के सदस्य पहरा देकर निरंतर देखरेख कर रहे हैं।
​
​इसी पवित्र अन्न से खरना का प्रसाद तैयार किया जाता है। खरना के दिन व्रती महिलाएं इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद अपने परिवार और सगे-सम्बन्धियों में इसका वितरण करती हैं। इसके साथ ही व्रतियों का कठिन और संकल्पित 36 घंटे का निर्जला उपवास आरंभ हो जाता है।
​चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में अचल श्रद्धा और अनुशासन के साथ अंचल में छठी मइया की आराधना की जाएगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

error: Content is protected !!