Home Uncategorized गरीबों की थाली में जहर जैसा राशन! सक्ती के पीडीएस दुकान में...

गरीबों की थाली में जहर जैसा राशन! सक्ती के पीडीएस दुकान में बांटा जा रहा कंकड़, धूल और गंदगी से भरा सड़ा-गला चावल. Video

0
6

Acn18. Com. सक्ती  भरत सिंह चौहान

सक्ती जिले में गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। डभरा ब्लॉक के चुरतेली गांव में पीडीएस दुकान से ग्रामीणों को कंकड़, धूल और गंदगी से भरा सड़ा-गला चावल बांटे जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि खाद्य अधिकारी ने भी चावल को निर्धारित मानकों से खराब माना है।तस्वीरों में देखिए गरीबों की थाली तक पहुंचने वाले सरकारी राशन की हकीकत। चावल में कंकड़, धूल और गंदगी के साथ बदबू आने की शिकायत है। ग्रामीणों का आरोप है कि महीनों से इसी तरह का खराब चावल बांटा जा रहा है और शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।

वहीं, डभरा के खाद्य अधिकारी अविनाश पटेल ने भी स्वीकार किया कि वितरित किया जा रहा चावल निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं है। उन्होंने बताया कि चावल का भंडारण नागरिक आपूर्ति निगम करता है और गुणवत्ता की जांच क्वालिटी इंस्पेक्टर द्वारा की जाती है।

अब सवाल यह है कि गुणवत्ता जांच के बाद भी खराब चावल गरीबों तक कैसे पहुंच रहा है? ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और तत्काल गुणवत्तायुक्त चावल उपलब्ध कराने की मांग की है।

 

error: Content is protected !!