Home देश दुनिया बरनावा पहुंचा राम रहीम: आठवीं बार 20 दिन की पैरोल पर आया...

बरनावा पहुंचा राम रहीम: आठवीं बार 20 दिन की पैरोल पर आया बाहर, हनीप्रीत भी पहुंची आश्रम

0
70

रोहतक की सुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बरनावा के आश्रम में बीती 13 अगस्त को सातवीं बार 21 दिनों की फरलो पर आया था। वह यहां से 4 सितंबर को वापस सुनारिया जेल गया।

बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम हरियाणा विधान सभा चुनाव से तीन दिन पहले आठवीं बार 20 दिन की पैरोल पर बरनावा के आश्रम में पहुंच गया है। उसके साथ परिवार के सदस्य व मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी आई है।