Home KORBA नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के सदस्य राजी रेड्डी की मौत:बीमारी के चलते...

नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के सदस्य राजी रेड्डी की मौत:बीमारी के चलते तोड़ा दम, शव के पास बैठ रोती दिखीं हथियारबंद महिला माओवादी

0
157

Acn18.com/नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के सदस्य और हार्डकोर नक्सली राजी रेड्डी उर्फ अतन्ना की मौत हो गई है। किसी गंभीर बीमारी के चलते इसने छत्तीसगढ़-आंध्र-तेलंगाना बॉर्डर के जंगलों में दम तोड़ दिया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। शव के पास बैठकर हथियारबंद महिला माओवादी विलाप करतीं नजर आ रहीं हैं। फिलहाल नक्सली की मौत को लेकर संगठन की तरफ से अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सूत्रों के मुताबिक, राजी रेड्डी तेलंगाना के करीमनगर जिले का रहने वाला था। ऐसा बताया जाता है कि, जब नक्सलवाद ने अपना पैर पसारना शुरू किया था ये उस समय से संगठन से जुड़कर काम कर रहा था। अलग-अलग राज्यों में माओवादी पार्टी के विस्तार और मजबूती देने का इसने काम किया था। धीरे-धीरे संगठन ने इसे बड़ी जिम्मेदारी दी। वर्तमान में यह नक्सलियों की केंद्रीय समिति का सदस्य था।

केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, छत्तीसगढ़ समेत दक्षिण पश्चिम क्षेत्रीय ब्यूरो में क्रांतिकारी आंदोलन के प्रभारी के रूप में भी काम किया था। वहीं पिछले कई महीनों से बीमार था। जंगल में ही नक्सलियों की मेडिकल टीम इलाज कर रही थी। लेकिन, बीमारी के चलते इसने दम तोड़ दिया। हालांकि, नक्सलियों ने राजी रेड्डी की मौत के संबंध में कोई जानकारी अब तक नहीं दी है।

रोती दिख रहीं महिला नक्सली

करीब 34 सेकंड का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें शव के पास काली वर्दी पहनी और कंधे पर हथियार लटकाए कुछ महिला माओवादी दिख रही हैं। जो शव के पास बैठकर रोती हुईं नजर आ रही हैं। सूत्रों की मानें तो जंगल में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

error: Content is protected !!