Home Uncategorized रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद सोहन पोटाई के निधन पर गहरा...

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

0
102

acn18.com रायपुर, 09 मार्च 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने सोहन पोटाई के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सोहन पोटाई कांकेर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे। उन्होंने आजीवन आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक बार श्री पोटाई से आदिवासी समाज के हितों पर चर्चा हुई। आदिवासी समाज के विकास और उत्थान के लिए हम सबने मिलकर काम किया। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।

सोने की तस्करी के आरोप में एयर इंडिया का केबिन क्रू गिरफ्तार, बरामद हुआ 1.5 किलो गोल्ड