Home Uncategorized रायपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल की त्वरित मदद कर जान...

रायपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल की त्वरित मदद कर जान बचाने वाले छह गुड सेमेरिटंस (नेक इंसान) को किया गया सम्मानित

0
73

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद हेतु लोगों में जनजागरूकता के लिए किए जा रहे उपाय

इनकी फोटो बड़े-बड़े होर्डिंग में शहर में विभिन्न प्रमुख जगहों पर लगाया गया

acn sp 1

acn18.com रायपुर / रायपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम एवं घायलों को त्वरित उपचार में मदद उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को गुड सेमेरिटंस अर्थात नेक इंसान को हर माह प्रोत्साहित व पुरस्कृत किया जा रहा हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा आज ऐसे सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित सहायता पहुंचा कर जान बचाने वाले 06 गुड सेमेरिटंस को निवास कार्यालय में सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ओमप्रकाश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह एवं सड़क सुरक्षा सेल के स्टाफ कमलेश कुमार वर्मा, मुकेश वर्मा एवं राजकुमार साहू आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024 04 07 at 16.55.33 2

बता दें कि भारत देश में प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना में लगभग डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु होती है, जिसका प्रमुख कारण घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता नही मिलने के कारण होता है। सड़क दुर्घटना के दौरान 30 मिनट का समय गोल्डन आवर कहलाता है। इस दौरान यदि घायल व्यक्ति को किसी भी प्रकार से हास्पिटल तक पहुंचा दिया जाता है या फिर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा दिया जाता है तो घायल की जान बचाई जा सकती है। किन्तु अधिकांश सड़क दुर्घटनों में लोगों द्वारा बार बार पेशी जाना पड़ेगा व पुलिस द्वारा बार बार पूछताछ के लिए आना पडे़गा परेशानी होगी सोचकर मोबाइल फोन से विडियों फोटो बना लिया जाता है, किन्तु घायल की जान बचाने हेतु कोई उपाय नही किया जाता जिससे घायल व्यक्ति त्वरित उपचार के अभाव में तड़प-तड़प कर दम तोड़ देता है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थाना क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटना में घायल को त्वरित सहायता पहुंचाने हेतु गुड सेमेरिटंस का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने एवं घायल को त्वरित सहायता पहुंचाकर जान बचाने वाले गुड सेमेरिटंस को प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने हेतु उपस्थित कराने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आज रायपुर जिले में घटित विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटंस को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा मोंमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही इनका फोटो पिछले माह की तरह बड़े-बड़े होर्डिंग में शहर में विभिन्न प्रमुख जगहों पर लगाया गया है।
माह अप्रैल में सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटंस निम्नलिखित है:-

WhatsApp Image 2024 04 07 at 16.55.33

01 मनोहर वरवानी पिता रमेश वरवानी, उम्र-40 वर्ष निवासी महावीरनगर रायपुर, थाना तेलीबांधा द्वारा दिनांक 13 मार्च 2024 को तेलीबांधा थाना के सामने घटित सड़क दुर्घटना में घायल हुए दुष्यंत अनंत पिता मानसिंह अनंत निवासी चीचा नवा रायपुर को तत्काल 108 एम्बुलेंस बुलाकर जिला हास्पिटल पहुॅचाकर भर्ती कराकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

  1. जसबीर सिंह पिता श्री मलकीत सिंह उम्र-37 वर्ष, निवासी श्याम नगर तेलीबांधा रायपुर थाना तेलीबांधा द्वारा दिनांक 22 मार्च 2024 को उद्योग भवन के सामने चौक, रिंग रोड 01 में घटित सड़क दुर्घटना में घायल अमरनाथ खूंटे पिता गनपत खूंटे उम्र-23 साल को 108 एम्बुलेंस बुलाकर जिला हास्पिटल रायपुर पहुचाकर उनकी जान बचाई।
  2. हितेश साहू पिता श्री ईश्वरी साहू, उम्र-28 वर्ष, ग्राम फुंडहर थाना तेलीबांधा के द्वारा दिनांक 20 मार्च 2024 को ग्रेंड नीलम होटल व्हीआईपी रोड के पास हुए सड़क दुर्घटना में घायल टेमरी निवासी को स्वयं के कार से मेकाहारा हास्पिटल पहुॅचाया एवं दिनांक 01 अप्रेल 2024 को मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब के पास सड़क दुर्घटना में घायल विनायक चंद्राकर पिता लक्ष्मीनारायण चंद्राकर को स्वयं के कार से जिला हास्पिटल पहुॅचाकर जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी ।
    04 ढिलेन्द्र कुमार सेन पिता श्री लच्छी राम सेन, उम्र-52 वर्ष, सिलतरा, थाना धरसींवा के द्वारा दिनांक 02 अप्रेल 2024 को ग्राम भूमिया एवं सांकरा के मध्य मोसा. एवं सायकल में हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मोटर सायकल एवं सायकल चालक को डायल 112 वाहन के माध्यम से सीएचसी धरसींवा पहुॅचाया जिसमें मोसा. चालक की जान बचाया जा सका।
    05.रोमा राय कुर्रे पिता श्री राजकुमार कुर्रे, ग्राम छछानपैरी, थाना मुजगहन के द्वारा दिनांक 25.03.2024 को ग्राम छछानपैरी के पास एक्टिवा एवं मो.सा. में हुए सड़क दुर्घटना में डायल 112 वाहन के माध्यम से घायल को वी.वाय हास्पिटल पहुॅचाकर उनकी जान बचाया।
    06.सोना राम बंजारे पिता श्री छोटे लाल बंजारे, शिक्षक कालोनी थाना तिल्दा के द्वारा दिनांक 26.03.2024 को ग्राम लखना के पास स्वयं से अनियंत्रित होकर गिरे मोसा. चालक एवं सवार व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस बुलाकर साथ में जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमगा ले जाकर भर्ती कराया।
WhatsApp Image 2024 04 07 at 16.55.33 1 1

उपरोक्त सभी छः गुड सेमेरिटन को घायलों की मदद करने के लिए सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार से घायलों की सहायता करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।