Home KORBA बहुत याद आओगे भाई हरीराम चौरसिया,स्वर्गीय चौरसिया के निधन को पत्रकारों ने...

बहुत याद आओगे भाई हरीराम चौरसिया,स्वर्गीय चौरसिया के निधन को पत्रकारों ने बताया अपूरणीय क्षति

0
2

Acn18.com/कोरबा के वरिष्ठ और समर्पित पत्रकार हरिराम चौरसिया के आकस्मिक निधन से जिले के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी याद में कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया, जहाँ पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साथ बिताए संस्मरण साझा किए।

e15a
​
शोक​सभा के दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में हमेशा सच्चाई और निष्ठा का साथ दिया। वरिष्ठ पत्रकार ​​राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि हरिराम चौरसिया ने वर्ष 1984 में उनके ही अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने सफर में कई महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किए और हमेशा जूनियर व साथियों का मनोबल बढ़ाया।

प्रेस क्लब संरक्षक ​कमलेश यादव ने स्वर्गीय चौरसिया के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि हम सबको अपने जीवन में ऐसा कार्य करना चाहिए कि हमारे जाने के बाद भी लोग हमें अच्छे कामों के लिए याद रखें।

​अमित पुरोहित (क्लस्टर हेड, दैनिक भास्कर) ने स्वर्गीय चौरसिया को अपना गुरु बताते हुए उनके सानिध्य में बिताए पलों को भावुकता के साथ याद किया।

​राजेंद्र जायसवाल (पूर्व अध्यक्ष, कोरबा प्रेस क्लब)ने हरिराम चौरसिया को एक बेहद समर्पित और जुझारू पत्रकार बताते हुए अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
​
हरिराम चौरसिया का यूं चले जाना कोरबा मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान और मिलनसार स्वभाव को हमेशा याद रखा जाएगा। कोरबा प्रेस क्लब के सभी सदस्यों ने इस दुखद घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोक सभा के अंत में उपस्थित पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से कामना की कि वह श्री हरिराम चौरसिया की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देवें
​

error: Content is protected !!