Home Uncategorized सीएम योगी को बम से उड़ने की धमकी देने वाले आरोपी को...

सीएम योगी को बम से उड़ने की धमकी देने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने धरदबोचा 

0
85

acn18.com : रायपुर से बड़ी खबर आ रही है, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ने की धमकी देने वाले आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार लखनऊ और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने टिकरापारा थाना इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया है. रायपुर एसपी ने इसकी पुष्टि की है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. जिसके बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए हैं. शनिवार रात को सुरक्षा मुख्यालय के सीयूजी नंबर पर एक अज्ञात शख्स ने फोन किया और सीएम योगी बम से उड़ाने की धमकी दी. जिसके बाद इस मामले में महानगर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल उधम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

खबर के मुताबिक शनिवार को रात करीब दस बजे सुरक्षा मुख्यालय पर एक अज्ञात शख्स ने फोन किया, इस फोन कॉल को ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने उठाया, जिसके बाद आरोपी ने सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी. कांस्टेबल ने जब  फोन करने वाले युवक से उसका नाम पूछा तो उसने आरोपी ने फोन काट दिया.

error: Content is protected !!