Home Uncategorized रायपुर: मुख्यमंत्री के काफिले में नये टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन किए गए शामिल

रायपुर: मुख्यमंत्री के काफिले में नये टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन किए गए शामिल

0
132

acn18.com रायपुर, 03 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

काले रंग के नए टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन शामिल किए गए हैं

काले रंग के नए टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन शामिल किए गए हैं

काले रंग के नए टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन शामिल किए गए हैं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के काफिले में अत्याधुनिक सुरक्षा मानकों से लैस काले रंग के नए टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज सवेरे यहां अपने निवास परिसर में अपने काफिले में शामिल हो रहे इन नए वाहनों की मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री इसके बाद नए वाहनों के काफिले में पुलिस लाइन रायपुर हेलीपेड के लिए रवाना हुए। जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल के काफिले की पुरानी गाड़ियां करीब पांच साल चल चुकी हैं। सुरक्षा कारणों से इन गाड़ियों को बदला गया है। पुरानी गाड़ियां एक लाख 30 हजार किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं।

3 दिन से लापता शैलेष का मिला शव, पड़ोसियों पर हत्या का संदेह जता रहे परिजन