Home Uncategorized रायपुर : राज्यपाल सुश्री उइके से दिल्ली प्रवास के दौरान आचार्य लोकेश...

रायपुर : राज्यपाल सुश्री उइके से दिल्ली प्रवास के दौरान आचार्य लोकेश ने की सौजन्य भेंट

0
197

acn18.com रायपुर, 04 फरवरी 2023

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया से दिल्ली प्रवास के दौरान आज अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल को आचार्य लोकेश ने ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम‘‘ के संदेश को चरितार्थ करने वाले ‘‘मानवीय एकता सम्मेलन‘‘ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल से उक्त संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह भी किया।

राज्यपाल सुश्री उइके ने भारत द्वारा G-20 की अध्यक्षता के इस ऐतिहासिक कालखंड में उक्त संगोष्ठी के आयोजन के विचार को सराहा। साथ ही उन्होंने यथासंभव सहयोग करने की बात भी कही।

सामूहिक दुष्कर्म : पीड़िता के नवजात ने दम तोड़ा, पीड़िता के परिजनों की मांग – आरोपियों की डीएनए जांच हो

error: Content is protected !!