Home Astrology RAIPUR CENTRAL JAIL: कैदी की गर्लफ्रेंड ने जेल के भीतर शूट किया...

RAIPUR CENTRAL JAIL: कैदी की गर्लफ्रेंड ने जेल के भीतर शूट किया वीडियो, बर्थडे पर मिलने पहुंची थीं, जेल प्रबंधन अनजान

0
102

RAIPUR CENTRAL JAIL: कैदी की गर्लफ्रेंड ने जेल के भीतर शूट किया वीडियो, बर्थडे पर मिलने पहुंची थीं, जेल प्रबंधन अनजान

रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जेल में बंद एक कैदी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कैदी के जन्मदिन के मौके पर मुलाकात के दौरान बनाया गया है।

मुलाकात के समय बनाया गया वीडियो

जानकारी के अनुसार, कैदी की गर्लफ्रेंड मुलाकात के लिए जेल पहुंची थी। इसी दौरान उसने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड किया, जो बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जेल प्रबंधन को नहीं थी जानकारी: सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जेल प्रबंधन को वीडियो बनाए जाने की कोई जानकारी नहीं थी। अब वीडियो के वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि सुरक्षा जांच में लापरवाही हुई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल परिसर में मोबाइल फोन ले जाना और वीडियो बनाना नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाता है। ऐसे में यह मामला जेल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है।

जांच के आदेश संभव: सूत्रों के मुताबिक, मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए जा सकते हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि मोबाइल फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचा और इसमें किस स्तर पर चूक हुई।

error: Content is protected !!