spot_img

दिल्ली में बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के दो जवान नदी में डूबे; तीन दिन बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

Must Read

Acn18.com/दिल्ली, हिमाचल, पंजाब सहित देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में 41 साल का रिकॉर्ड टूटा। 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा 153 मिमी बारिश हुई।

- Advertisement -

इससे पहले 25 जुलाई 1982 में 169.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 2003 में 24 घंटे में 133.4 मिमी बारिश हुई थी। वहीं 2013 में दिल्ली में 123.4 मिमी बारिश हुई थी।

बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के दो जवान पोशाना नदी पार करते हुए डूब गए। वहीं हिमाचल में 3, जम्मू में 2 और यूपी में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के लाहौल और स्पीति में बाढ़ और एवलांच की चेतावनी दी है।

कश्मीर में खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा तीन दिन से रुकी थी। रविवार को इसे फिर से शुरू कर दिया गया। तेज बारिश के चलते 6 हजार अमरनाथ यात्री रामबन में फंस गए थे।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरण, त्रिपुरा, ओडिशा, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र।

इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा: केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

मध्य प्रदेश में 27 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिले शामिल हैं। बाकी जगह हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश और बिजली का अलर्ट जारी किया है। रविवार को तेज बारिश को लेकर प्रदेश के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसमें किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिले शामिल हैं। जबकि 5 अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के 8 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। झुंझुनूं, सीकर में बाढ़ जैसे हालात हैं। अगले 24 से 48 इस तरह बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। जयपुर मौसम केन्द्र से जारी फोरकास्ट के मुताबिक आज जालोर, पाली, राजसमंद, अजमेर, अलवर, जयपुर, नागौर, भीलवाड़ा जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।

हरियाणा के अंबाला जिले में पिछले 24 घंटे (शनिवार सुबह) से लगातार बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश से अंबाला कैंट और सिटी में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पानी की निकासी न होने से सड़कें तालाब बन गई हैं। सेक्टर और कॉलोनियों में 3 से 4 फीट तक पानी भरा है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है।

यूपी में आज भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मुरादाबाद में ढेला नदी का पानी 12 गांवों में पहुंच चुका है। यहां बाढ़ जैसे हालात हैं। आज पश्चिमी यूपी के 8 जिलों अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली में भारी से भारी बारिश हो सकती है। 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है और 14 जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश के अनुमान हैं।

पंजाब में शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। 1 जून से लेकर 8 जुलाई तक 140 एमएम के करीब बारिश हो चुकी है। शुक्रवार को पंजाब में में रिकॉडतोड़ 10 एमएम से ज्यादा बारिश हुई। 24 घंटे में औसतन 7.10 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 32% ज्यादा है।

रांची में बारिश का यलो अलर्ट, 11 और 12 जुलाई को संताल परगना में भारी बारिश

राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में मॉनसून वाले बादल छाए हुए हैं। बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी रांची समेत राज्य के बड़े हिस्से में बादल छाए रहेंगे। वहीं 11 और 12 जुलाई को संथाल परगना में भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में लैंड स्लाइड होने से 250 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। कोटगढ़ की मधावनी पंचायत के पानेवली गांव में एक मकान पर लैंड स्लाइड से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो को सुरक्षित निकाल दिया है। मौसम विभाग ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, चंबा और कुल्लू जिले में आज अत्यधिक बारिश होने का रेड अलर्ट तथा सोलन, शिमला और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -