Home KORBA घर तोड़ने का नोटिस दिया रेलवे ने.प्रभावित लोग जा पहुंचे कोरबा स्टेशन.90...

घर तोड़ने का नोटिस दिया रेलवे ने.प्रभावित लोग जा पहुंचे कोरबा स्टेशन.90 घरों को तोड़ने के लिए चिन्ह अंकित किया रेलवे ने.देखिए वीडियो..

0
170

vlcsnap 2025 12 15 16h17m16s472

कोरबा . रेलवे प्रशासन द्वारा अपनी जमीन पर काबिज लोगों को बेदखल करने की नोटिस जारी कर दी गई है। यही नहीं 90 मकान तोड़ने के लिए चिन्हांकित कर लिए गए हैं। घरों में निशान और नोटिस के बाद लोग नाराज होकर रेलवे स्टेशन जा पहुंचे।

कोरबा रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में पहुंच गए हुए लोग जिन्हें घर खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है। संजय नगर और लक्ष्मण बन तालाब नमक मोहल्ले के लगभग ढाई सौ लोगों को नोटिस दिया गया है इनमें से 90 घर तोड़ने के लिए चिन्हित कर लिए गए हैं। इन घरों पर लाल कलर से क्रॉस का निशान लगा दिया गया है।

प्रभावित होने वाले लोग घर टूटने के भय का हल ढूंढने उन्हीं रेल अधिकारियों के पास पहुंचे जो उनके घर तोड़ देने की तैयारी कर रहे हैं।