Home छत्तीसगढ़ रायगढ़: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर...

रायगढ़: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल

0
3

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र स्थित खम्हार चौक पर तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, बिहामाटी गांव के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सड़क पार कर होटल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। धरमजयगढ़ थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश और घटना की जांच में जुटी है।