Home छत्तीसगढ़ अंबिकापुर: B.Ed छात्र ने किराए के मकान में लगाई फांसी, पुलिस जांच...

अंबिकापुर: B.Ed छात्र ने किराए के मकान में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

0
4

अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित डेयरी फार्म मार्ग पर एक B.Ed छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अरुण खलखो के रूप में हुई है, जो जशपुर जिले के नारायणपुर स्थित ग्राम गोरिया का निवासी था। वह अंबिकापुर में किराए के मकान में रहकर B.Ed की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि छात्र ने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली।

घटना की सूचना मिलने पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।