Home Uncategorized मोदी पर कथित टिप्पणी का विरोध, भाजयुमो ने फूंका खड़गे का पुतला

मोदी पर कथित टिप्पणी का विरोध, भाजयुमो ने फूंका खड़गे का पुतला

0
2

Acn18. Com. भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित टिप्पणी को लेकर जांजगीर में सियासी विरोध देखने को मिला। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री पद की गरिमा बनाए रखने की मांग उठाई।

 

कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में नेताओं को अपनी भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

भाजयुमो ने कथित टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के बाद जांजगीर में राजनीतिक बयानबाजी को लेकर माहौल गरमाता नजर आया।

error: Content is protected !!