Home KORBA न्यूको सीमेंट प्लांट के खिलाफ 21 जुलाई को धरना, 4 पंचायतों...

न्यूको सीमेंट प्लांट के खिलाफ 21 जुलाई को धरना, 4 पंचायतों के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

0
3

Screenshot 2026 07 16 15 08 54 09 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

जांजगीर चांपा जिले के आरसमेटा स्थित न्यूको सीमेंट प्लांट के खिलाफ क्षेत्र के लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है,,प्लांट प्रबंधन पर वादे पूरे नहीं करने और मूलभूत सुविधाएं नहीं देने का आरोप लगाते हुए आरसमेटा,,परसदा,,अमोरा और सोनसरी ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने 21 जुलाई को धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है,,ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और प्लांट प्रबंधन से शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि न्यूको सीमेंट प्लांट के गोद ग्रामों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं,,सीएसआर के तहत पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं,,जिससे गांवों का विकास प्रभावित है,,ग्रामीणों का यह भी कहना है कि पत्थर खदान में होने वाली भारी ब्लास्टिंग से कई मकानों में दरारें आ गई हैं,,साथ ही पहले मिल रही मेडिकल सुविधा भी बंद कर दी गई है,,जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

प्रभावित गांवों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार शासन-प्रशासन और प्लांट प्रबंधन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया,,प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच बैठक भी कराई,,लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया,,इससे नाराज ग्रामीणों ने आरसमेटा में 21 जुलाई को धरना-प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट स्थापना के समय हुए समझौते की शर्तों का भी पालन नहीं किया जा रहा है,,प्रभावित गांवों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है,,ग्रामीण 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पहले शांतिपूर्ण धरना देंगे,,उनका कहना है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।