spot_img

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया पर्यटन को बढ़ावा देने का नया मंत्र! मंत्रालय ने शुरू किया काम

Must Read

इस साल से देश में पर्यटन की एक नई तस्वीर उभरने वाली है। यह तस्वीर होगी देश के उन चुनिंदा पचास पर्यटन स्थलों की। जिसमें समुद्र तटीय, वन्यजीव, रोमांचकारी, सांस्कृतिक, हिमालयन और आध्यात्मिक पर्यटन जैसे कई पर्यटन क्षेत्रों को चिह्नित कर पूरी दुनिया में आगे बढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इन क्षेत्रों पर विशेष जोर देने के लिए मंत्रालय के अधिकारियों को कहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने वेडिंग डेस्टिनेशन समेत देश में आयोजित होने वाले खेलों और अन्य आयोजनों से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी नीति निर्धारण करने को कहा है। पर्यटन मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक अगले कुछ महीनों के भीतर ही ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन और भव्य तरीके से तैयार हो जाएंगे।

- Advertisement -

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले बजट के बाद पर्यटन के विकास को एक बड़े अभियान देने के लिए पर्यटन मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय समेत कई मंत्रालयों, राज्यों समेत पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों से न सिर्फ देश में पर्यटन को नई गति देने के लिए सुझाव मांगे बल्कि उनको कई सलाह भी दी। पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अलग-अलग तरह के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जोर दिया है। इसमें डेस्टिनेशन वेडिंग से लेकर अपने देश में होने वाले बड़े आयोजनों के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देना प्रमुखता से शामिल है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर का उदाहरण देते हुए कहा कि फीफा वर्ल्ड कप से इस देश ने अपने पर्यटन को नई ऊंचाइयां दी। पर्यटन मंत्रालय के अधिकारी बताते हैं कि इसी तर्ज पर भारत में जी-20 आयोजन के साथ देश के पर्यटन मंत्रालय को बड़ा बूस्टर मिल रहा है।

केंद्र सरकार ने पर्यटन मंत्रालय के लिए इस बार 2400 करोड रुपए का बजट में बंदोबस्त किया है। ताकि देश में पर्यटन को एक नई दिशा की ओर ले जाया जा सके। पर्यटन सचिव अरविंद सिंह कहते हैं कि पर्यटन मंत्रालय प्रधानमंत्री के देश को पर्यटन में अव्वल रखने वाले विजन को आगे बढ़ाने के लिए जुटा हुआ है। इस कड़ी में न सिर्फ राज्यों की सक्रिय भागीदारी बल्कि सार्वजनिक निजी भागीदारी के माध्यम से अभियान स्तर पर पर्यटन को बढ़ाया जा रहा है। सिंह के मुताबिक वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत जहां सीमावर्ती गांवों में पर्यटन की मूलभूत सुविधाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। वही डेस्टिनेशन वेडिंग टूरिज्म समेत बड़े आयोजनों के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संबंधित राज्यों और अलग-अलग मंत्रालयों के साथ समन्वय स्थापित कर रहे हैं।

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 मार्च को पेश करेंगे ‘भरोसे’ का बजट

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

माइनिंग कॉलेज के लिए पर्याप्त संभावनाएं उपलब्ध.6782 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं रेल परियोजना पर.सरोज का दावा- 6 महीने में बेहतर होगी रेल...

acn18.com कोरबा / राज्यसभा सदस्य और कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडेय ने मीडिया से...

More Articles Like This

- Advertisement -