spot_img

अश्लील सामग्री पोस्ट की सोशल मीडिया पर, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Must Read

acn18.com । विभिन्न विषयों पर जानकारी देने और लोगों को जागरूक करने के दृष्टिकोण से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काम कर रहा है। कुछ समय से देखने को मिल रहा है कि असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र सामग्री पोस्ट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले की कटघोरा पुलिस ने ऐसे ही दो मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कटघोरा पुलिस थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि वर्ष 2022 में सोहेल अली तुमान और जयप्रकाश सारथी कटघोरा के द्वारा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट किया गया था। उच्च स्तर से निगरानी करने के साथ इस बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री ग्राम दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए ,भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि...

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम...

More Articles Like This

- Advertisement -