Home KORBA सड़क से 20 फीट नीचे जा गिरी कोयला लोड ट्रेलर, केबिन बुरी...

सड़क से 20 फीट नीचे जा गिरी कोयला लोड ट्रेलर, केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

0
109

कोरबा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सुबह एक तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से 20 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में वाहन का केबिन चट्टान से टकराने से बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं घटना के बाद से ट्रेलर चालक मौके से फरार है। इसमें ट्रेलर चालक की लापरवाही सामने आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रास्ते से गुजरते वक्त उनकी नजर ट्रेलर पर पड़ी। पास जाकर देखने पर चालक मौके से फरार था। बताया जा रहा है कि ट्रेलर क्रमांक (CG 12 BN 0481) गेवरा कोयला खदान से कोयला लोड कर बलौदा की ओर जा रही थी, इसी बीच सराईसिंगार बरुद फैक्टरी के आगे पहले पुल पर सड़क से लगभग 20 फिट नीचे गिर गई। गनिमत यह रही कि इस हादसे में किसी जान माल की हानि नहीं हुई है। इसमें ट्रेलर चालक की लापरवाही सामने आई है। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है

error: Content is protected !!